क्या अल्लाह और भगवान एक ही हैं ?
क्या अल्लाह और भगवान एक ही हैं ?: धर्म की आध्यात्मिकता में यह सवाल अक्सर उठता हैं क्या अल्लाह और भगवान एक हैं भगवान किसे कहते हैं अल्लाह कौन हैं, अल्लाह किसे कहते हैं और क्या अल्लाह और भगवान अलग हैं तो आज इस सवाल को अच्छे से समझते हैं।

अल्लाह और भगवान शब्द का मतलब ?
देखा जाए तो अल्लाह और भगवान एक ही हैं क्युकी अल्लाह शब्द जो आया हैं वह अरबी भाषा का एक शब्द हैं जिसका मतलब भगवान, ईश्वर परमात्मा होता हैं , और भगवान शब्द संस्कृत भाषा का हैं जिसे हमारे देश में इस्तेमाल किया जाता हैं।
लोगो को ईश्वर को मानने के तरीके अलग हो सकते हैं उसकी प्रार्थना करने के तरीके अलग हो सकते हैं लेकिन अल्लाह और भगवान् एक ही परमात्मा को कहते हैं जो इस दुनिया का सिस्टम चला रहा हैं। आप चाहे उसे अल्लाह कहो या भगवान कहो आप पुकार उस एक परमात्मा को ही रहे हैं।
धार्मिक दृष्टिकोण
भले ही अल्लाह और भगवान एक ही परमात्मा को कहते हो लेकिन जिसे अल्लाह कहते हैं इस्लाम के दृष्टिकोण से अल्लाह एक है यकता है उसका कोई साथी नहीं हैं , लेकिन हिन्दू मान्यता के अनुसार हर चीज़ में भगवान का वास हैं जिस तरह हिन्दू धर्म में भ्रम्मा, विष्णु, शंकर, गणेश, कृष्ण को भगवान कहा जाता हैं उसी तरह सूरज, चाँद, गाय, बेल को भी भगवान माना जाता हैं।
लेकिन इस्लाम में सिर्फ एक ही भगवान हैं जिसे अल्लाह कहते हैं और बाकी सब उस अल्लाह की बनाई हुई रचनाएँ हैं जिसे अल्लाह ने इंसान की सेवा के लिए बनाया हैं, और इनकी प्रार्थना नहीं करना चाहिए।
यह भी पढ़े: