Abir Kya Hota Hai

Abir Kya Hota Hai

Abir Kya Hota Hai: क्या आपको पता है की होली के रंगीन त्यौहार पर जो रंग उड़ाते हैं उसे क्या कहते हैं जी हां आज हम आपको इस रंग अबीर के बारे में जानकारी देंगे कि अबीर क्या होता है और यह कैसे बनता है और क्या अबीर को लगाना आपके शरीर के लिए सुरक्षित है अगर आप यह सारी जानकारी जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें ।

Abir Kya Hai | अबीर क्या है

अबीर एक रंगीन पाउडर होता है जो होली के त्यौहार पर लोगों को रंगने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे गुलाल भी कहा जाता है यह पाउडर बहुत ही हल्का और मुलायम होता है जो आसानी से हवा में उड़ता है और चेहरे पर लगता है

होली के त्यौहार पर लोग एक दूसरे पर अबीर / गुलाल लगाते हैं और खुशियां मनाते हैं बच्चे, बड़े सभी इस रंग को खेल कर मजा लेते हैं कभी-कभी अबीर को पानी में घोलकर रंग-बिरंगे पानी के फुगे भी एक दूसरे को मारते हैं और खुशियां मनाते हैं

अबीर के कई रंग मिलते हैं जैसे लाल, पीला, हरा, नीला, गुलाबी और हर कलर का अपना मतलब होता है जैसे

लाल : प्यार और खुशी का प्रतीक होता है।

पीला : दोस्ती और ऊर्जा का रंग होता है

हरा : प्रकृति और नई शुरुआत का संकेत होता है।

नीला :शांति और भक्ति का रंग है।

गुलाबी: प्यार और मिठास का प्रतीक होता है।

Abir Kaise Banta Hai | अबीर कैसे बनता है

अगर आपको जानना हैं के अबीर कैसे बनाते हैं तो आपको बता दे पहले के समय में अबीर प्राकृतिक चीजों से बनता था जैसे फूल, हल्दी और नीम की पत्तियों से मिलकर अबीर को बनाते थे लेकिन आज के समय में अबीर को केमिकल से भी बनाया जाता है पर आपको प्राकृतिक रंग ही इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि यह सुरक्षित होता है । सुरक्षित अबीर से आप जितना समय चाहे होली खेल सकते हैं यह आपके शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचता है और आपको कोई एलर्जी भी नहीं होती है ।

हमेशा ध्यान रखें कि आप जो अभी गुलाल इस्तेमाल कर रहे हैं बहुत सुरक्षित हो। केमिकल वाले अबीर से त्वचा को नुकसान हो सकता है प्राकृतिक अबीर ही सबसे अच्छा होता है क्योंकि यह त्वचा के लिए सुरक्षित होता है ।

प्राकृतिक अबीर का यह भी फायदा होता है कि इससे पर्यावरण भी सुरक्षित होता है यह पर्यावरण के लिए भी अच्छा होता है प्राकृतिक अबीर / गुलाल मिट्टी और पानी को गंदा नहीं करता है इसलिए होली पर प्राकृतिक अबीर का ही इस्तेमाल करना चाहिए केमिकल वाले रंगों से बचना चाहिए

यह भी पढ़े:

Faq:

Abir नाम का अर्थ क्या है

अबीर नाम का अर्थ है सुगन्धित (रंगीन पाउडर )जो खासकर होली के त्यौहार पर एक दूसरे पर फेंका जाता है इसका उपयोग रंगों के उत्सव में किया जाता है ताकि खुशियां और प्रेम को सांझा किया जा सके।

अबीर नाम कहां से आया?

अबीर नाम संस्कृत शब्द है “अवीर” से आया है जिसका अर्थ होता है सुगंधित यह शब्द धीरे-धीरे परिवर्तित होकर अबीर बन गया जो आज हम रंगीन पाउडर के रूप में इस्तेमाल करते हैं ।

Leave a Comment